मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

शादी से पहले रणबीर को संजय दत्त ने दी सलाह , बोले- अब जल्द बच्चे कर लो पैदा

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं. वे पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे थे. सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं चल रही है। आलिया और रणबीर की शादी की खबरों पर इंडस्ट्री के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. अब दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने भी रणबीर की शादी पर रिएक्ट किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बातचीत के दौरान संजय (Sanjay Dutt) दत्त से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी कर रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह शादी कर रहे हैं, तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. आलिया (Alia Bhatt) तो मेरे सामने बड़ी हुई है.शादी एक कमिट्मेंट है जो वे आपस में कर रहे हैं. उन्हें उसे अच्छी तरह से निभाना चाहिए. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर खुशी, शांति और गर्व के साथ आगे बढ़ें. इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर को सलाह देते हुए कहा- जल्दी से बच्चे पैदा करो और खुश रहो।संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर लीड रोल में थे. उनके अभिनय की प्रशंसा हर तरफ हुई और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की.

इसके अलावा संजय दत्त ने यह भी कहा- पथरीले रास्ते आएंगे और जाएंगे, लेकिन किसी को झुकना होगा। रास्ते में हर मोड़ के साथ, उन्हें यह याद रखना होगा कि उन्होंने एक-दूसरे के प्रति जो वादा किया है, वह बहुत महत्वपूर्ण है और यही आगे बढ़ते रहने की कुंजी है। ” उनकी सह सलाह लोगाें को खूब पसंद आई। वहीं इससे पहले खबरें आई थी कि संजय दत्त रणबीर और आलिया की शादी में उपस्थित नहीं होंगे क्योंकि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button