राज्य समाचार

प्रेमी प्रेमिका ने ईंटो से मारकर की युवक की हत्या

Spread the love

बिलासपुर, 2 मार्च। एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर तीन युवकों पर ईंट पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि बाकी दो बुरी तरह घायल हो गए। महिला सहित दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी थाना इलाके के कोरियापारा गांव में अनुराग सिंह (25 वर्ष) अपने मोहल्ले के ही हरिश्चंद्र सिन्हा के घर गया था। रात करीब 9 बजे दोनों अपने एक अन्य दोस्त शंभू के साथ रेलवे पटरी के पास गांजा पीने के लिए पहुंचे। उन्होंने ईट भट्टे की पास की एक झोपड़ी में मोबाइल के टॉर्च की रोशनी देखी। कौतूहलवश वे तीनों झोपड़ी के पास गए। वह एक महिला पुष्पा अनंत (30 वर्ष) और लोकनाथ धुरी (27 वर्ष) आपत्तिजनक हालत में मिले।

तीनों को देखते ही महिला और उसके प्रेमी ने वहां पड़े ईट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला पुष्पा हमला करने के बाद भाग गई, जबकि उसका प्रेमी लोकनाथ वहीं रुका रहा। उसने हरिश्चंद्र पर ताबड़तोड़ हमला जारी रखा। हरिश्चंद्र के बुरी तरह घायल होकर गिरने के बाद महिला का प्रेमी लोकनाथ भी वहां से भाग गया।
शंभू और अनुराग सिंह ने हरिश्चंद्र को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। घटना में शंभू और अनुराग भी घायल हो गए थे, उन्होंने भी अपना इलाज करवाया।

हरिश्चंद्र के सिर पर गहरी चोट लगी थी। सोमवार को इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने लोकनाथ और महिला पुष्पा को उनके घरों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
युवक सीपत इलाके के सेलर का तथा महिला तालापारा की रहने वाली है। महिला को शादीशुदा भी बताया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button