राज्य समाचार

अकाल की छाया को लेकर विधानसभा में हंगामा

Spread the love

रायपुर। विधानसभा में भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल भाजपा सदस्यों ने शून्य काल के दौरान प्रदेश में अकाल की छाया को देखते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी चाही। साथ ही इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की मांग की। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हर वर्ष ऐसी स्थिति होने पर सरकार की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाती लेकिन इस बार सरकार सोई हुई है। किसान परेशान हैं। 50 फ़ीसदी भी बुवाई भी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार क्या करने जा रही है, इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सूखा पड़ा हुआ है, प्रदेश के किसान चिंतित है। इसलिए इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। जनता कांग्रेस सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा प्रदेश में अकाल की परिस्थितियां है। इस विषय पर चर्चा कराए जाना बहुत जरूरी है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए रोकनी पड़ी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button