राज्य समाचार

जनता कांग्रेस के कोरबा प्रत्याशी रज्जाक अली को बी फार्म नहीं मिला, कोरबा के प्रभावशाली कांग्रेस नेता ने जारी होने नहीं दिया ….

रज्जाक ने कहा-दमखम से लड़ूंगा चुनाव, मेरा बी फार्म रोकना ही उसका हार का कारण बनेगा

Spread the love

कोरबा – विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस से घोषित कोरबा विधानसभा प्रत्याशी रज्जाक अली को बी फार्म ही जारी नहीं किया गया। कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता ने ही रज्जाक का बी फॉर्म रुकवाया है। रज्जाक अली ने देखा जाए तो सीधे सीधे छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का हाथ बताया,

रज्जाक अली के चुनाव लड़ने से हार को देखते हुए ही कांग्रेस पहले से ही सक्रिय थी। रज्जाक अली ने कहा है कि भले ही मैं जनता कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं बन पाया लेकिन निर्दलीय चुनाव पूरे दमखम से लडूंगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा विधानसभा से कांग्रेस की हार तय है। रज्जाक अली की पूरे शहर में ही लोकप्रियता बनी हुई है। जैसे ही जनता कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया उसके बाद कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए थे। राजनीति के जानकार भी मान रहे थे कि इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

इसके बाद अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस नेता ने रज्जाक अली का बी फॉर्म ही रुकवाने के लिए जुट गया था। आज वह सफल भी हो गया।

छत्तीसगढ़ में कोरबा एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है। जहां से प्रत्याशी घोषित करने के बाद फार्म ही नहीं दिया गया। कोरबा की जनता अब पार्टी के इस निर्णय को गलत बताते हुए समर्थन में आगे आ गई है। रज्जाक अली निर्दलीय चुनाव लड़कर इस बार नए समीकरण बनाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button