राजनीतीराज्य समाचार
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य सरकार पर बोला हमला
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। डा. रमन ने कहा- दिल्ली में बड़ी- बड़ी लफ्फाजी की बातें करते हैं सीएम भूपेश बघेल। उनके दावों की जमीनी हकीकत जानने केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रीगण लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र के मंत्री खाली हाथ नहीं आ रहे हैं, कल नितिन गडकरी जी आ रहे हैं, वे पूरे दस हजार करोड़ का बजट लेकर आ रहे हैं।छत्तीसगढ़ में हुए विकास और निर्माण कार्य भाजपा सरकार में हुए, इस कांग्रेस सरकार में भूपेश बघेल एक भी कोई काम माइल स्टोन का बता दें कि उन्होंने कोई बड़ा डेवलपमेंट का काम किया। इसलिए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से कांग्रेस सरकार को तकलीफ हो रही है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
