राज्य समाचार

दूसरी बार छग वन कर्मचारी संघ बीजापुर के अध्यक्ष बने विश्वनाथ मांझी

Spread the love

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला बीजापुर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर विश्वनाथ मांझी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें कर्मचारियों के विश्वास और समर्थन के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1 जून को हुए चुनाव में वन कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए विश्वनाथ मांझी को बिना किसी विरोध के अध्यक्ष पद के लिए चुना। चुनाव संघ के प्रधान कार्यालय रायपुर की अधिसूचना के तहत चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें बीजापुर जिला प्रथम चरण में प्रस्तावित रहा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी पारस पटेल और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वासुदेव डहरिया की निगरानी में पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव के पश्चात अध्यक्ष चुने गए विश्वनाथ मांझी ने सभी वन कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा, “आप सभी के प्रेम, विश्वास और सहयोग से मुझे फिर से यह जिम्मेदारी मिली है। मैं अपने पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए संघ के हित में और अधिक मजबूती से काम करूंगा।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button