राज्य समाचार

BREAKING : खेत में काम करते वक्त अचानक शुरू हो गई थी बारिश, गाज गिरने से महिला की मौत

जांजगीर-चांपा –  पहरिया गांव में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाएं झुलस गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पहरिया में गुरुवार को लक्ष्मीन चौहान (45), रत्ना बाई (37) और मनमोहिनी रात्रे (38) खेत में काम कर रही थीं। इसी बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए वे तीनों खेत से निकलकर घर के लिए निकलने लगीं, तभी आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में तीनों महिलाएं आ गईं। तीनों बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

थोड़ी देर के बाद रत्ना बाई को होश आया, तो उसने खेत में काम कर रहे व्यक्ति को आवाज लगाकर बुलाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन और गांववाले मौके पर पहुंचे। यहां आने पर देखा कि लक्ष्मीन चौहान की मौत मौके पर ही हो गई है। गंभीर रूप से झुलस गईं रत्ना बाई और मनमोहिनी रात्रे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनमोहिनी के चेहरे, हाथ की कोहनी और कमर पर जलने का निशान है। वहीं लक्ष्मीन चौहान का पूरा शरीर झुलस गया था। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि जांजगीर में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 2 दिनों तक तेज आंधी, तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button