राज्य समाचार

BREAKING : 5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर –  नशा और इसके कारोबारियों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान जारी है। रायपुर की न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी किशन झारिया थाना न्यू राजेन्द्र नगर का निगरानी बदमाश है।

जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को सूचना मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत दुर्गानगर स्थित आर.डी.ए. बिल्डिंग पास एक युवक गांजा बेचने की फ़िराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूछताछ में उसने अपना नाम किशन झारिया निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमे से गांजा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी किशन झारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 51,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 325/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आरोपी किशन झारिया थाना न्यू राजेन्द्र नगर का निगरानी बदमाश है, जो पूर्व में भी कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी
किशन झारिया पिता बुद्धु राम झारिया उम्र 27 साल साकिन दुर्गा नगर बोरिंग के पास वार्ड क्रमांक 56 न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button