राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

गार्बेज ट्रक के कुचलने से निगम कर्मी की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तो ऊपर से गुजर गया वाहन

Spread the love

बिलासपुर में नगर निगम के एक कर्मचारी की कचरा गाड़ी में दबने से मौत हो गई। निगम कर्मी अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे से डंपर ने उसे चपेट में लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन क्षेत्र के इमलीपारा में रहने वाला देवानंद कश्यप (50) नगर निगम में पदस्थ था। बुधवार को दोपहर वह किसी काम से सरकंडा के लोधीपारा गया था। जहां काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से इमलीपारा स्थित घर लौट रहा था। उसकी बाइक लोधीपारा में राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंची थी उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वो बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
तेज रफ्तार कार की ठोकर से गिरने के बाद इसी डंपर की चपेट में आ गया निगम कर्मी।
तेज रफ्तार कार की ठोकर से गिरने के बाद इसी डंपर की चपेट में आ गया निगम कर्मी।

पीछे से आ रही कचरा गाड़ी में दबने से हुई मौत
जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दौरान नगर निगम की कचरा गाड़ी भी तेजी से आ रही थी और निगम कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के जरिए मृतक की पहचान नगर निगम कर्मी देवानंद के रूप में की। फिर उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button