राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कार पर बैठते ही एएसपी को सांप ने डसा:पैर से निकल रहा था खून, ड्राइवर ने तत्काल दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल; इलाज जारी

Spread the love

दुर्ग के प्रथम बटालियन में पदस्थ ट्रैफिक एडिशनल एसपी केबी सिंह को शुक्रवार रात उनकी ही गाड़ी में सांप ने डस लिया। ड्राइवर ने बताया कि उन्हें सांप ने काटा है। इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें दूसरी गाड़ी से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एंटी स्नेक वेनम देकर उनकी जान बचाई गई। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।

ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह तालपुरी में अपने मकान में रहते हैं। उनकी पदस्थापना दुर्ग बटालियन में है। रात 8 बजे वो ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो कार में बैठे उनके पैर को सांप ने काट लिया। वो तुरंत गाड़ी से उतरे और रोशनी में देखा तो उनके पैर से खून निकल रहा था और दो दांत के निशान बने थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
एएसपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

तत्काल दूसरी गाड़ी के जरिए उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया। यहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें कैजुअल्टी में भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम की डोज दी। उसके बाद से केबी सिंह की तबीयत ठीक है। उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा हुआ है।

नाग को रेस्क्यू करता स्नेक कैचर राजा।
नाग को रेस्क्यू करता स्नेक कैचर राजा।

खाफी खोजने के बाद भी नहीं मिला सांप

स्नेक कैचर राजा ने बताया कि उन्हें तालपुरी से फोन आया कि इनोवा गाड़ी में सांप है और उसने किसी को काट भी लिया है। राजा ने पूरी गाड़ी का एक-एक कोना देख डाला। घर के आसपास भी तलाश किया, लेकिन कहीं भी कोई सांप नहीं दिखा। राजा का कहना है कि बाइट करने के बाद सांप गाड़ी से निकल कर कहीं भाग गया होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button