राज्य समाचार

करंट लगने से लाइनमैन की मौत बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम कर किया। यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

कोरबा व्यापार निर्देशिका
छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक, लाइनमैन सतीश अग्रवाल गेवरा बस्ती धरमपुर में महिपाल कौशिक के घर नई तार बदलने गया था। वह सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़े हुआ था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी युवराज तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने 70 हजार रुपए की सहायता राशि दी, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।

साथी ठेका कर्मी लखन निर्मल ने बताया कि वह चप्पल पहनकर काम कर रहा था, इसलिए सतीश को खंभे पर चढ़ना पड़ा। सीएसईबी ने सतीश को अपना कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया है। लाइन के अधिकारी प्राइवेट तौर पर ठेका कर्मियों से काम करवाते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button