राज्य समाचार

5 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा

Spread the love

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रिसाली नगर निगम के 5 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के राजनीतिक किले में सेंधमारी कर भाजपा ने महापौर की कुर्सी को हिला दिया है। इसके बाद अब महापौर शशि सिन्हा अल्पमत में आ चुकी है, क्योंकि भाजपा के पास भी अब 20 पार्षद हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस में महापौर को मिलकर भी कुल 20 पार्षद बच गए है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य पार्षद भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं, जिससे स्पष्ट तौर पर भाजपा अपनी महापौर बना सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रवेश करने वालो में दो महापौर परिषद के सदस्य और 3 महिला पार्षद शामिल हैं, जिनमें परमेश्वर कुमार वार्ड-34, चंद्रप्रकाश निगम वार्ड-20, सरिता देवांगन वार्ड-14, ईश्वरी साहू वार्ड-15, सारिका प्रेमचंद साहू वार्ड- 3 शामिल हैं। सभी ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के निवास पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सभी प्रवेश करने वाले पार्षदों का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली में बनेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button