राज्य समाचार

रायपुर-बिलासपुर फोर लेन में देर पर हाईकोर्ट की फटकार

Spread the love

बिलासपुर । रायपुर बिलासपुर फोरलेन के निर्माण में हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है ।18 माह के भीतर पूरा होने वाला निर्माण 6 साल में भी पूरा नहीं हो सका है। ठेका कंपनी एलाइड पुंज, एल एन टी, व दिलीप बिल्डकॉन ने कई जगहों पर सड़क खोदकर छोड़ दिया है। कई जगह जमीन अधिग्रहण का मामला लटका हुआ है । निर्माण कंपनियां अलग-अलग तरह के बहाने बनाती हैं। कभी राखड़ नहीं मिलना कभी मिट्टी नहीं मिलना बताया जाता है। काम इतना धीमी गति से चल रहा है कि 5 साल में भी शायद निर्माण पूर्ण नहीं हो पाएगा ।इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है जिस पर हाईकोर्ट ने ठेका कंपनियों को तलब किया है। मामले की सुनवाई 4 जनवरी को होना है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button