राज्य समाचार

सेल्फी लेने के दौरान रोपवे कर्मचारी खाई में गिरा

Spread the love

राजनांदगांव, 17 फरवरी। सेल्फी लेने के दौरान रोपवे कर्मचारी के खाई में गिरने से गंभीर चोटें आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे मां बम्लेश्वरी ऊपर मंदिर पहाड़ी में एक रोपवे कर्मचारी सेल्फी लेते ऊपर मंदिर की खाई में जा गिरा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड कोलकाता ने बधियाटोला के 24 वर्षीय युवक नितेश को ऊपर में रोपवे की पैसेंजर ट्रॉली की लॉक खोलने के लिए काम पर रखा था। बुधवार को वह रोपवे प्लेटफार्म के आखिरी छोर में ऊपर से सेल्फी लेने लगा, तभी उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे खाई में गिर गया। नितेश की चीख सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

नितेश को खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं मंदिर अस्पताल के एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति को देखते रायपुर रिफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नितेश के गिरने से उसके मुंह व नाक से काफी खून निकल रहा था और शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button