राज्य समाचार

‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन: महापौर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों की सराहना की

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीसीसी न्यूज, कोरबा द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कोरबा शहर स्थित गीतांजलि भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नरेंद्र देवांगन विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में अंचल के कलाकारों बसंत वैष्णव व उनकी टीम के साथियों एवं लगभग 20 कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर भाव-विभोर किया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और क्रांतिकारियों, शहीद जवानों के कारण हम आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन ने भी आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों व विशिष्टजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, शिव औषधालय के संचालक नाड़ी वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, नीलकंठ माइनिंग कंपनी कुसमुंडा के जीएम विकास चौधरी, श्री इंजीनियरिंग कोसाबाड़ी का सहयोग विशेष तौर पर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक पुरुषोत्तम दुबे ने समस्त सहयोगकर्ताओं व आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले व अंचल के कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button