राज्य समाचार

BREAKING: नशीली सिरप बेचते युवक गिरफ्तार

रायपुर –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर ईदगाहभाठा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति का नाम आवेश बेग उर्फ़ पांडेय निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन रखा होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी आवेश बेग उर्फ़ पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 22 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन कीमती लगभग 5,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी आवेश बेग उर्फ पांडेय अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी – आवेश बेग उर्फ़ पांडेय पिता नियामत बेग उम्र 23 वर्ष पता आश्रम के पीछे थाना आज़ाद चौक रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button