राज्य समाचार

सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कोमल पाटिल का पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 के लिए चयन

Spread the love

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा की कक्षा 9वीं की छात्रा कोमल पाटिल का चयन ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025’ के लिए हुआ है। कोमल एक प्रतिभाशाली सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिले तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है।

जेवरा ग्राम को सॉफ्टबॉल की नर्सरी कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि यहां से हर वर्ष कई मेडल विजेता खिलाड़ी निकलते हैं। इस गौरवपूर्ण परंपरा के पीछे विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं राष्ट्रीय कोच  मृत्युंजय शर्मा का अथक योगदान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोमल पाटिल ने कबीरधाम और औरंगाबाद में आयोजित दो स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और एक स्वर्ण पदक भी जीता। साथ ही उन्होंने सब जूनियर ओपन नेशनल टूर्नामेंट में भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। वे जेवरा ग्राम के किसान  केजराम पाटिल की पुत्री हैं।

जिला कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कोमल को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पिंकी मनहर ने भी कोमल को बधाई दी और उनके खेल जीवन की सराहना की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button