राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा | सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर होगा रविवार को वार्षिक वन-भोज आयोजन, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा वर्षों से कर रहे है आयोजन

कोरबा शहर में सामाजिक मेलजोल और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी वार्षिक पिकनिक (वन-भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
यह वन-भोज कार्यक्रम 18 जनवरी 2026 को झोराघाट (छुरी) के प्राकृतिक और मनोरम वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के दौरान आपसी संवाद, पारिवारिक वातावरण और प्रकृति के बीच सौहार्दपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के आयोजक जोगेश लाम्बा, पूर्व महापौर कोरबा ने सभी आमंत्रितजनों से इस अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वन-भोज कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आमंत्रित लोगों ने आयोजन को लेकर अपनी सहमति भी जताई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button