राज्य समाचार

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष मरकाम से की हटाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी और शिकायतें सामने आ रही है. रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने ही ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर आज पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के पास पहुंचे थे.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे का आरोप है कि ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या की छवि खराब हो चुकी है. उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है. उन पर शासकीय जमीन पर कब्जा कर बेचने का भी आरोप है. वहीं मोहम्मद मेमन का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रमेश सूर्या को लेकर असंतोष बढ़ गया है. हमने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मांग की है कि रमेश सूर्या को तत्काल ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाया जाए.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button