राज्य समाचार

वनवासी जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास का केंद्र बनेगा अंजोर: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण, अतिरिक्त विकास हेतु 50 लाख की घोषणा

 

कोरबा।   कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार को मिनीमाता कॉलेज के पीछे भवन “अंजोर” का लोकार्पण कर भवन की चाबी गौमुखी सेवा धाम के पदाधिकारियों को सौंपी।
इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने कहा की आज बहुत हर्ष का विषय है की वनवासी जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, महिलाओं के स्वालंबन एवं सांस्कृतितक संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। वनवासी बच्चों को बेहतर सुविधाएं यहां मिलने लगेगी। गौमुखी सेवा धाम देवपहरी आज आस्था के साथ साथ जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा और जागरूकता की मिशाल बन चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

मंत्री  देवांगन ने कहा की इस भवन में बच्चे रहकर पढ़ाई पूरी करेंगे। उन्होंने भवन के विभिन्न विस्तार और विकास हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर महापौर  संजू देवी राजपूत ने कहा की पूर्व के सरकार में इस भवन को किराये पर कुछ लोगों द्वारा चलाया जा रहा था।

 

निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद उक्त लोगों का कब्ज़ा हटा कर मरम्मत कराया गया ।आज बड़े हर्ष का विषय है की भवन को गौमुखी सेवा धाम को सौपा जा रहा है।

 


इस अवसर पर विभाग सह संचालक किशोर बुटोलिया , विभाग संघचालक  सत्येंद्र दुबे जी, महापौर  संजू देवी राजपूत जी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, गोमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष  गोपाल अग्रवाल , सचिव  योगेश जैन, माननीय जिला संघचालक डॉ विशाल उपाध्याय जी, माननीय जिला कार्यवाह  कैलाश नाहक, माननीय विद्या भारती मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष  जुडावन सिंह ठाकुर , पार्षद अशोक चावलानी ,  नरेंद्र देवांगन,  लक्ष्मण श्रीवास, धनकुमारी गर्ग, मंडल अध्यक्ष  राजेश राठौर , महामंत्री अजय विश्वकर्मा,रुक्मणी नायर सहित अधिक संख्या में विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थित रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button