राष्ट्रीय खबरें

गंगा में बच्चे को खींचकर खाने लगा मगरमच्छ:लोगों ने जाल फेंककर बाहर निकाला, बच्चे की मौत पर पीट-पीटकर उसे मार डाला

वैशाली में मंगलवार को गंगा नदी में जल लेने गए 10 साल के बच्चे को मगरमच्छ खींच ले गया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले पहुंचे। मगरमच्छ नदी में बच्चे को खाने लगा।

आसपास के लोगों ने मछुआरों को सूचना दी। नदी में मगरमच्छ की तलाश शुरू हुई। जाल डालकर मगरमच्छ और बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे का काफी हिस्सा उसने खा लिया था। बच्चे की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने मगरमच्छ को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा घाट पर घटी है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि लोग मगरमच्छ पर लाठियां बरसा रहे हैं।

बच्चे की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव के रहने वाले अंकित कुमार (10) के रूप में हुई है। वह पांचवीं का छात्र था। अंकित के पिता धर्मेंद्र दास ने सोमवार को बाइक खरीदी थी। इसकी पूजा करने के लिए मंगलवार को पूरा परिवार खालसा घाट पहुंचा था। बाइक पूजा करने की तैयारी चल रही थी। बच्चा गंगा नदी में पानी लेने गया था।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button