मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज, किंग खान का लुक देख आप भी होंगे हैरान

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म पठान पर तेजी से काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म जवान की घोषणा हाल ही में हुई है। अब उनकी नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने वीडियो टीजर में शाहरुख खान के लुक की झलक दिखाई है। रेड चिलीज के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म काफी उत्सुकता जगाने वाली है, वहीं शाहरुख खान का लुक भी काफी रोमांचित करने वाला है।

चेहरे पर पट्टी बांधे, बंदूकों से खेलते शाहरुख खान का लुक मन में कई सारे सवाल पैदा करता है। फैंस जानना चाहते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी। टीजर काफी प्रभावशाली है और उम्मीद कर सकते हैं कि यह फिल्म बॉलीवुड को नए लेवल पर ले जाएगी। मेकर्स ने टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शाहरुख खान की ये एक्शन से भरी फिल्म साल 2023 में 2 जून के दिन पर्दे पर आने वाली है। हिंदी भाषा के साथ साथ यह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। हिंदी के साथ साथ दक्षिण भारत में मौजूद शाहरुख के चाहने वालों के लिए इससे सुखद खबर नहीं हो सकती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button