राज्य समाचार

जन्मदिन पर तीन चाकुओं से काटा केकः वीडियो वायरल, बर्थडे ब्वॉय की पुलिस को तलाश

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक साथ तीन-तीन रामपुरी चाकू से केक काटते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।वीडियो में नजर आ रहे युवक का नाम अभिषेक दुबे बताया जा रहा है। वह अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ बाजे गाजे के साथ तीन रामपुरी चाकू लेकर केक काट रहा है। चाकू से केक काटने का वीडियो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। बर्थडे बाय को यह पता नहीं था कि उसकी यह हरकत ही उसके लिए मुसीबत बन जायेगी।

123
123

युवक का यह वीडियो पुलिस तक जा पहुंचा और अब पुलिस उसका जन्मदिन हवालात में मनाने की तैयारी कर रही है। अभिषेक दुबे के बारे में बताया जाता है कि वह हाटकेश्वर कालोनी में रहता है और उसके पिता इवेंट में मिकी माउस लगाने का काम करतें है। जबकि अभिषेक महाकाल मंदिर के पुजारी का सहयोगी है। उसकी इस हरकत को लेकर पुलिस कभी भी उसका जन्मदिन अपने तरीके से मना सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button