राज्य समाचार
BREAKING : सड़क हादसे में माइंस कर्मचारी की मौत, मौके पर लगी भीड़
बालोद – डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के पास तड़के सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक माइंस कर्मचारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी अपने बेटे के पास डौंडी में रुका था, जो आज सुबह कच्चे माइंस ड्यूटी करने जा रहा था. इस दौरान वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलने पर मौके पर 108 की टीम पहुंची और मृतक को डौंडी समुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान प्रसेन राजपूत, पिता हैसनाथ, वार्ड नंबर 7, कोरिया के रूप में हुई है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

