राज्य समाचार

भूपेश ने राहुल से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच घंटे भर चर्चा हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। बताया गया कि श्री गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे पर आने के लिए सहमति दे दी है। श्री बघेल ने राहुल के साथ चर्चा में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि संगठन की गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया गया। माना जा रहा है कि श्री गांधी महीने भर के भीतर प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। वे एक से अधिक जगहों पर जा सकते हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button