राज्य समाचार

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ 17 से

Spread the love

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का आयोजन कोरिया जिले में किया जा रहा है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 (महात्मा गांधी जयंती) तक चलेगा। इसका शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को सुबह  10:30 बजे जिला पंचायत ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिलाओं (15–49 वर्ष) एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया, सिकल सेल रोग, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण और पोषण आहार संबंधी जांच एवं परामर्श दी जाएगी। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं मुख कैंसर के बारे में जानकारी दी जाएगी। संचारी रोगों की जांच एवं उपचार के तहत टी.बी. और कुष्ठ रोग की जांच, गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की पहचान, परामर्श एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित की जाएगी।

ब्लड डोनेशन कैंप – 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में, किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच, स्कूल, छात्रावास एवं आश्रमों में। योग एवं आयुष सेवाएं, आयुर्वेद विभाग के सहयोग से। आयुष्मान कार्ड एवं ABHA ID का निर्माण। टी.बी. रोगियों के लिए निक्षय मित्र की नियुक्ति।

यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, स्वयं सहायता समूहों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से संचालित होगा। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की महिला सफाई कर्मियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य यही है कि ‘घर पर नारी स्वस्थ रहेगी, तभी स्वस्थ और सशक्त परिवार की परिकल्पना पूरी होगी। स्वस्थ परिवार से सुदृढ़ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसीलिए यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button