राज्य समाचार

ओवरब्रिज से टकराई बस, 26 यात्री घायल:रेलवे ट्रैक पर भी गिरे 2 लोग, हालत गंभीर; ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा

Spread the love

रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज से जा टकराई। जिसकी वजह से 26 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 यात्री हादसे के बाद नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।

सोमवार सुबह यात्री बस CG 13 एबी 7596 रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। बस सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच दर्रीडीपा के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसके बाद अचानक से ओवरब्रिज से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 2 यात्री सीधे नीचे बने रेलवे ट्रैक पर गिर गए। कुछ लोग जमीन पर गिर गए थे। मौके पर चीख पुकार मच गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button