राज्य समाचार

संसद जीतने टिकट की दावेदारी में विकास रंजन महतो सबसे दमदार, सर्वे में सबसे प्रबल व पसंदीदा उम्मीदवार

कोरबा 25 फरवरी। लोकसभा इलेक्शन के लिए जहां जिला प्रशासन की तैयारियां धीरे धीरे जोर पकड़ रही हैं, राजनीतिक पार्टियों में योग्य प्रत्याशी के चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच कोरबा लोकसभा की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में हुए एक सर्वे के नतीजों में जनता ने फिर एक बार लोकप्रिय जन नेता और पूर्व सांसद डॉ बंशीलाल महतो के पुत्र विकास रंजन महतो पर भरोसा प्रकट किया है। भारतीय जनता पार्टी पर फोकस इस सर्वे में विकास को अपने मत के प्रतिशत में जनता के सर्वाधिक पसंदीदा करार देते हुए दमदार उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

47 वर्षीय विकास रंजन महतो की शैक्षिक योग्यता पर गौर करें तो वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्हें भाजपा के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी की सेवा का अनुभव प्राप्त है। वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके पहले वे प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं। रायगढ़ जिले के सह प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं। भाजपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम, लाभार्थी योजना के प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर चुके हैं। इस लोकसभा उम्मीदवार सर्वे 2024 में छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर भाजपा से विकास महतो को सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। भाजपा के लिए कोरबा लोकसभा की छह विधानसभा सीटों पर विकास महतो जनता की पहली पसंद हैं। सर्वे के ताजा नतीजों में श्री महतो को कोरबा शहर विधानसभा में 45 प्रतिशत और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की 43 प्रतिशत जनता ने स्वीकार करते हुए अपना पसंदीदा नेता बताया है। इसी तरह पाली तानाखार में श्री महतो को 35 प्रतिशत, बैकुंठपुर में 11, भरतपुर सोनहत में 13, मनेंद्रगढ़ में 37, मरवाही में 30 और रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सर्वाधिक 57 प्रतिशत जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाते हुए अपना नेता चुना है। श्री महतो के बाद सर्वे के नतीजों के अनुसार राकेश शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। राकेश शर्मा को 16 प्रतिशत लोग भाजपा प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा भी इस सर्वे के परिणाम में नामजद हैं, जिन्हें कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने तीसरे नंबर पर रखा है। सर्वे में उन्हें 14 प्रतिशत लोगों का साथ मिला।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button