राज्य समाचार
सीआरपीएफ़ के 28 जवान हुए फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के जवान बड़ी संख्या में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हैं। पूरे बस्तर में इनके कई कैंप हैं। ऐसा ही एक कैंप सीआरपीएफ़ का सुकमा जिले के चिंतागुफा में भी मौजूद है। यहां के 28 जवान फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए हैं। सभी जवान सीआरपीएफ़ की 150वीं बटालियन के सी कम्पनी से हैं। बीमार जवानों का सीआरपीएफ़ के फिल्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 12 जवानों का अब भी इलाज जारी है। हालांकि डाक्टरों के मुताबिक सभी की हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। फूड पाइजनिंग का कारण पुराने सरसों के तेल से बने खाना को बताया जा रहा है। वहीं कमांडेंट राजेश यादव ने जाँच के निर्देश दे दिए हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
