राज्य समाचार

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त हेमबती का राजभवन में सम्मान

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती को 26 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से  सम्मानित किया था। उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र  पुरस्कार की राशि रु 1 लाख रुपए  प्रदान किया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने बताया कि 29 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका ने भी राजभवन में आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हेमबती को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

हेमबती को पद्मश्री मदन चौहान और ऊषा बारले ने भी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, बालगृह कोंडागांव से अधीक्षक मणि शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, गजेन्द्र पटेल के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, केरल , उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button