राज्य समाचार

काम पर जाने घर से निकले युवक की लाश शिवनाथ में मिली, जांच शुरू

Spread the love

भिलाई नगर, 23 जनवरी। दुर्ग के गनियारी शिवनाथ नदी एनीकट में एक 25 वर्षीय युवक का शव पानी में डूबा हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान विकास गुप्ता पिता आनंदी प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है, जो कि वैशाली नगर थाना अंतर्गत रामनगर के राजीव नगर क्षेत्र का रहवासी था। वह रामनगर से गनियारी कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि गनियारी शिवनाथ नदी एनीकट में एक युवक का शव पानी में डूबा हुआ पड़ा है। युवक काले रंग की टी शर्ट और जींस पैंट पहने हुए है। उसके पैर में चप्पल है और दाहिने हाथ की बीच उंगली पर कछुआ की आकृति में अंगूठी है और वह स्टील का चूड़ा पहना है। मौके पर पहुंच देखा गया कि उसके दाहिने हाथ की कलाई में वीडी लिखा है। इस मामले में डीलेश्वर देशमुख निवासी डांडेसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिनाख्त होने के बाद मृतक के पिताजी आनंदी प्रसाद ने बताया कि विकास लाल लकड़ी मिल राम नगर में काम करता था। उसने चार साल पहले लव मैरिज की और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। घऱ में तीन भाई हैं, जिसमें वह सबसे छोटा था। विकास सीधा सादा और अपने काम से काम रखने वाला युवक था। 21 जनवरी की सुबह 8.30 बजे काम में जाने के लिए वह बिना नाश्ता किए निकला था। थोड़ी देर बाद पत्नी ने कॉल किया तो मोबाइल बंद बताया। पत्नी इसके बाद पता लगाने मिल गई तो वहां बताया गया कि विकास काम पर ही नहीं आया है, तभी से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button