राज्य समाचार

युवक की खून से लथपथ लाश मिली, पुलिस ने जताई लव ट्रायंगल की आशंका

23.05.23| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरी बस्ती में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने लव ट्रायंगल की आशंका जताई है। फिलहाल पूछताछ जारी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 36 वर्षीय सुभाष देवांगन है। वह छुरी बस्ती का निवासी था। देर रात वह बस्ती में रहने वाली युवती से मिलने आया हुआ था। इसके बाद उसकी लाश उसके घर के पास मैदान पर मिली। वही घटनास्थल कि कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक मिली है। साथ ही पेट्रोल से भरी एक बोतल बरामद भी की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आगे की जांच में जुट गई। युवती ने बताया कि, युवक मिलने के लिए आया हुआ था। लेकिन उसकी हत्या कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह उसके भी समझ से परे है। बताया जा रहा है कि, लव ट्रायंगल के कारण युवक की हत्या हुई हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौजूद है। पुलिस ने बताया कि, युवती से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक के भाई रूपचंद देवांगन ने बताया कि, उसे फोन पर जानकारी मिली की उसके भाई की हत्या हो गई है। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि, गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। महिला बार-बार भाई को फोन कर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button