राज्य समाचार

एक लाख का इनामी नक्सली 12 बोर की बंदूक और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Spread the love

06.05.23| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक लाख का इनामी नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि, गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन भर से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को 12 बोर की बंदूक और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी एसपी वाय अक्षय कुमार ने प्रेस वार्ता लेकर इस मामले का खुलासा किया है।

बता दें कि, डीआरजी और जिला पुलिस बल मानपुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर छिप रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उनमें से एक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसका नाम प्रेम गावड़े उर्फ चैनू धावड़े, पिता रंजन धावड़े ग्राम सहपाल का रहने वाला है। उसने आगे बताया कि, वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) अंतर्गत मदनवाड़ा-कोड़ेकुर्सी संयुक्त एलओएस का सद्स्य है और वर्ष 2016 से अब तक वह संगठन में सक्रिय रहकर उसने विभिन्न घटनाओं और अपराध को अंजाम दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

एरिया डॉमिनेशन के दौरान पकड़ाया आरोपी

वहीं इस संबंध में एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि, हमें मुखबिर से सूचना मिली कि, खुर्सीपार में नक्सली मोमेंट हो रही है। इसके बाद रात 11 बजे पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को मूमेंट करते हुए पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button