राजनीतीराज्य समाचार
टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता राजेश मूणत ने कसा तंज, कहा- ‘काम ना कर पाने से…’

16.07.22| स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है । वहीं प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी सनसनी फैल गई है। राजनीति के इस गरम माहौल के बीच अब विपक्ष के नेता सरकार पर जमकर हमलावर हो रहे है। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे के बाद पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत ने टीएस बाबा के इस्तीफे को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि, पद पर रहते हुए काम ना कर पाने से अच्छा है कि विभाग ही छोड़ दें। टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री का पद छोड़कर बड़ा जिगर दिखाया है। भूपेश बघेल जी आपसे भी सरकार नहीं सम्भल रही है थोड़ी हिम्मत दिखाइए।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
