राज्य समाचार

KORBA : आकाशी बिजली का कहर, गाज गिरने से 7 मवेशियों की मौत

Spread the love

कोरबा- जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश और आकाशी बिजली का कहर देखने को मिल रहा है. जिसके कारण आम लोगों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रहा है. वहीं आसमानी कहर से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है. मवेशियों की मौत से मवेशी मालिकों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे मवेशी गांव के आसपास थे जहां अचानक तेज बारिश होने लगी इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए. इस दौरान अचानक आकाशी बिजली गिरने पर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई. घटना में कुछ मवेशी बच गए. वहीं खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर जब मरे पड़े मवेशियों पर पड़ी तब इसकी सूचना गांव में जाकर दी. जिसके बाद घटनास्थल पर मवेशियों के मालिक और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. मृत मवेशियों में तीन गाय दो बछड़ा और एक बैल है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button