राज्य समाचार

500 रूपये के नोट भी वापिस लेगी मोदी सरकार? जानें क्या कहा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने

Spread the love

नई दिल्ली: दो दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान किया. लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसी बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ कर दिया है कि रिजर्व बैंक की चलन में मौजूद 500 रुपये के नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह की अटकलों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने उन बातों को भी सिरे से खारिज कर दिया है कि देश में एक बार फिर से 1,000 रुपये का नोट देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि 2000 नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद से अब तक करीब 50 फीसदी गुलाबी नोट वापस आ चुके हैं. 19 मई को जब इन नोटों को बंद करने का ऐलान किया गया था, तब देश में कुल 3.62 लाख करोड़ की के 2000 रुपये के नोट थे, ये आकंड़ा 31 मार्च 2023 तक का था. अब इनमें से 1.80 लाख करोड़ रुपये के नोट देश के तमाम बैंकों में वापस आ चुके हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button