राज्य समाचारशिक्षा
संपूर्णता अभियान उत्सव : माकड़ी विकासखंड के स्कूलों में आयोजित की गई परिक्षाएं

कोंडागांव । नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान के तहत चयनित 6 संकेतको की आगामी तीन माह में संतृप्ति के लिए आकांक्षी विकासखंड माकड़ी में लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं l इस कड़ी में शिक्षा विभाग द्वारा भी जन जागरूकता तथा स्कूली बच्चों में इस अभियान की समझ स्थापित करने के लिए मिडिल , हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलो में निबंध, नारा लेखन तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संपूर्णता अभियान उत्सव को सफल बनाने का संदेश दिया तथा इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कियाl
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info