बलौदाबाजार-भाटापाराराज्य समाचार

बांग्लादेश चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहे सुब्रत साहू

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू कल 30 दिसम्बर को संपन्न बांग्लादेश के आम चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग देशों से आए ऑब्जर्वरों के साथ मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।

वहां की संसदीय निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से रू-ब-रू हुए। साहू ने बताया कि बांग्लादेश में भी छत्तीसगढ़ की तरह मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। बांग्लादेश में संसदीय निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों पर माहौल शांत और सौहार्द्रपूर्ण नजर आया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बांग्लादेश में साहू ने भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने बांग्लादेश निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को वहां के आम निर्वाचन में अंतर्राष्ट्रीय ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा था।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button