राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस स्पष्ट करे दिग्विजय का नक्सलियों से क्या रिश्ता – भाजपा

Spread the love

रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम नक्सलियों के पास मिलने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नक्सलियों से उनके नेताओं का क्या रिश्ता है जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अर्बन नक्सलियों के हिमायती बनते हैं। राजबब्बर उन्हें क्रांतिकारी बताते हैं और दिग्विजय सिंह के नक्सलियों से सम्पर्क का मामला सामने आता है।
श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं का अराजक ताकतों के साथ क्या कोई गुप्त समझौता है जिसके कारण यह सब स्थितियां सामने आ रही है? उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है कि जिन अर्बन नक्सलियों को प्रधानमंत्री की हत्या का षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जाये, उनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दर्द महसूस हुआ और कांग्रेस ने उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता का सर्टिफिकेट दिया। राजबब्बर चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ आये तो घोर हिंसावादी नक्सलियों को क्रांतिकारी बता गए। अब दिग्विजय सिंह के संबंध सामने आ रहे हैं। इस मामले में दिग्विजय सिंह से भी संदेही के तौर पर पूछताछ होना चाहिए।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button