राज्य समाचार

सीएम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में तीनों मंत्रियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों व नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय व पहल की जानकारी दी. साय ने बताया कि सरकार गठन होते ही 18 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है. राज्य के किसानों से किये वादे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से ज्यादा किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button