राज्य समाचार

नैतिकता के आधार पर महापौर राजकिशोर प्रसाद इस्तीफा दे : हितानंद अग्रवाल

कोरबा। कल भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस के 2-2 पार्षदों ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया, जोगी कांग्रेस से डॉ धनसाय साहू, पदमा साहू कांग्रेस से रूप सिंह गौड़, सुनील पटेल ने भाजपा प्रवेश किया, जिसके कारण कोरबा नगर निगम के महापौर अल्पमत में आ चुके है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग की है |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था, इसके साथ ही इस विषय पर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया गया है और अब 4 पार्षदों के भाजपा में आने से महापौर राजकिशोर अल्पमत में आ गए है, कांग्रेस के कई पार्षद अभी भी हमारे संपर्क में है शहर की जनता विगत 4 वर्षों से महापौर के कार्यकाल से परेशान है, पूरे नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, महापौर राकिशोर प्रसाद को इस सीट पर बैठे रहने का कतई अधिकार नहीं है। नैकिता के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस की नाव पूरे देश मे डूब चुकी है, कोरबा नगर निगम से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है |

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button