राज्य समाचार

CG NEWS : खेत में लगाए गए वायर फेसिंग की चपेट में आया हाथी, करंट लगने से मौत की आशंका

रायगढ़-  धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार सुबह एक हाथी का शव मिला है। मेडरमार कॉलोनी के पास भोजन की तलाश में पहुंचे नर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है। करंट लगने से हाथी की मौत होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल में लंबे अरसे से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। इस क्षेत्र के जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथी दिन हो या रात कभी भी रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैैं। ग्रामीणों के घरों को क्षति पहुंचाने के साथ-साथ उनकी फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका
गांव के ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी भोजन की तलाश में कॉलोनी तक पहुंच कर उत्पात मचा रहे हैं। संभवतः फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत होने की बात कही जा रही है।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नर हाथी की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। साथ ही साथ आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button