राज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ की भेंट-वार्ता

08.06.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में विधानसभा के अंतर्गत संचालित सभी 7 स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ भेंट-वार्ता की। इस दौरान सभी स्कूलों की ओर से अपने स्कूलों की अधोसंरचना, स्टाफ और छात्रा की जानकारी देने के स्कूल के उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मुख्यमंत्री बघेल के साथ हैं. स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन के परिसर में अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम स्कूल भी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां इंग्लिश मीडियम में कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक 494 विद्यार्थी और हिंदी माध्यम में कक्षा नवमीं से बारहवीं 349 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब यहां शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इंग्लिश मीडियम में प्री प्राइमरी की कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। दुर्ग जिले का यह पहला स्वामी आत्मानंद स्कूल होगा, जहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। KG-1 और KG-2 के लिए 20-20 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल में सुविधाओं की बात करें तो लगभग 2 एकड़ में बने पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में कुल 16 क्लास रूम, बायोलॉजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स के 3 पृथक लैब रूम, 1 कंप्यूटर लैब, 3 स्मार्ट क्लास रूम, 1 स्पोर्ट्स रूम, डिपार्टमेंट रूम, 2 स्टाफ रूम, 1 हेड मास्टर रूम, 1 प्रिंसिपल रूम, 1 ऑफिस रूम, 1 एग्जाम हाल, 1 ऑडिटोरियम, 1 लाइब्रेरी और बड़े मैदान के साथ 1 भव्य मंच बना हुआ है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button