राज्य समाचार

राजधानी में एक बच्चें में मिले मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण, साथ ही 20 लोगो को किया गया क्वॉरेंटाइन,

Spread the love

27.07.22| देश दुनिया में अब मंकीपॉक्स नामक घातक बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब प्रदेश में एक बच्चें में इसके लक्षण मिलने के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया हैं। बता दे की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती में रहने वाले किशोर में वायरस के लक्षण नजए आए हैं। जांच कराए किशोर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में निगरानी में रखने के साथ सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया है।

आपको बता दे की अब तक मिली जानकारी के अनुसार लक्षण देखते हुए बच्चें कोडॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया है। रायपुर के जैतू साव मठ के संस्कृत पाठशाला में अध्ययनरत बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आने के बाद निगम भी गंभीर हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसे साथ ही उस बच्चे के साथ हॉस्टल में रहने वाले बाकि बच्चों के सैंपल की जांच की जा रहे है। जिस बच्चे में ये लक्षण मिले है उसकी उम्र 12 साल की है और वह कांकेर का रहने वाला है और शिक्षा के लिए रायपुर के एक हॉस्टल में रह रहा था।

लिए गए सैंपल को जाँच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी।  मंदिर को सील कर दिया गया हैं। मंदिर में 20 और भी छात्र हैं, जिन्हें आइसोलेट किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button