राज्य समाचार

भाजपा संगठन चुनाव 11 सितंबर से होंगे शुरू, 15 दिसंबर तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा संगठन चुनाव की बैठक, राष्ट्रीय पदधिकारी सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद

Spread the love

रायपुर। भाजपा में संगठन चुनाव की कवायद तेज हो गई है। संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। राष्ट्रीय पधाधिकारी राधा मोहन सिंह के अध्यक्षता में यह बैठक प्रदेश बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की हुई। बैठक में सबसे पहले दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए उहें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद भाजपा संगठन चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्र्रीय पदाधिकारी राधा मोहन सिंह के अध्यक्षता के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, सांसद संतोष पांडेय, सहित बीजेपी के कई नेता उपस्थित थे।
भाजपा संगठन चुनाव को लेकर कुशाभाऊ परिसर में आज बैठक हुई। बैठक में संगठन चुनाव के साथ सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन चुनाव की शुरूआत 11 सितंबर से होगी। जो 15 दिसंबर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव तक चलेगी।
जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठन चुनाव 11 सितंबर से 30 सितंबर तक बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। उसके बाद 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडल स्तर के चुनाव होंगे। अगले महीने 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद 15 दिसंबर तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
इसके पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह रायपुर पहुंचे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। फिलहाल ये बैठक जारी है। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता के विषय में भी जानकारी ली गई है।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष- ज़िला महामंत्री, ज़िला चुनाव अधिकारी- सहचुनाव अधिकारी के साथ साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button