राज्य समाचार

बीजापुर में सुरक्षाबलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन : विजय शर्मा

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान में एके-47, इंसास और बीजीएल सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क वाले क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों से 650 से अधिक जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। इस अभियान के दौरान 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस अभियान में हमारे दो वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदान को मैं शत्-शत् नमन करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। इसके अतिरिक्त दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी माह को मिलाकर देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का आरामगाह कहा जाता था, वहां आज हमारे बहादुर जवानों ने साहसिक अभियान चलाकर नक्सलियों को करारा जवाब दिया है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सभी सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button