राज्य समाचार

फसल नुकसान से प्रभावित 14 किसानों को मिली क्षतिपूर्ति राशि

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के 14 किसानों को कीटनाशक दवाई छिड़काव के बाद फसल नुकसान होने पर त्वरित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि ग्राम सांकरा ज., जगन्नाथपुर, परसदा, संदरा, नवागांव, कमरौद, पिरीद के कृषकों ने इंडिया पेस्टीसाईड लिमि. का उत्पाद वैलिडामाईसिन के उपयोग से फसल नुकसान के संबंध में लिखित सूचना दी गई थी।

इसके आधार पर जांच टीम गठित की गई जिसे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थान निरीक्षण किया गया। जिससे कृषकों की फसल दवाई के उपयोग के कारण 80-90 प्रतिशत खराब हो गई थी। उन्होने बताया कि कीटनाशक उत्पादक कंपनी के द्वारा उप संचालक कृषि कार्यालय में प्रभावित 14 कृषकों को 24 लाख 62 हजार 500 रूपये का व्यक्तिगत रूप से चेक प्रदाय किया गया है, जिसमें ललित कुमार को 02 लाख 50 हजार रूपये, अर्जुन सिंह देशमुख को 01 लाख 12 हजार 500 रूपये, ज्योति व नुनकरण को 04 लाख रूपये, ईश्वर लाल साहू को 01 लाख 50 हजार 500 रूपये, सालिक राम को 01 लाख रूपये, कमल किशोर को 01 लाख 50 हजार रूपये, कृपाल साहू को 01 लाख 50 हजार रूपये, दुखुराम को 01 लाख 50 हजार रूपये, भीमराज साहू को 50 हजार रूपये, हिरामन सिंह ठाकुर को 02 लाख 50 हजार रूपये, तुकेश कुमार देशमुख को 01 लाख 50 हजार रूपये, नंद कुमार को 01 लाख 50 हजार रूपये, वेंकेटेश्वर को 01 लाख 50 हजार रूपये एवं राधेश्याम कुरेशिया को 02 लाख 50 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रदान की गई है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button