राज्य समाचार

रायगढ़ विधायक और कलेक्टर ने किया बाढ़ क्षेत्रो का दौरा

16.08.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक प्रकाश नायक तथा कलेक्टर रानू साहू ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित बस्तियों में जाकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया, साथ ही विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, वही बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सूरजगढ और पड़ीगांव, सरिया, छिछोर उमरिया में बने राहत शिविरों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने, दवाईयों और जरूरी चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. जांजगीर-चाम्पा और रायगढ़ जिले के तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका गौरतलब है कि राज्य में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग स्थित सिंचाई बांध और जलाशय लबालब हैं। ऐसी स्थिति में बांधों और जलाशयों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। धमतरी जिला स्थित रविशंकर जलाशय से 52 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है, जबकि सोंढूर बांध से पांच हजार क्यूसेक, सिकासेर से 13 हजार 400 क्यूसेक पानी इस प्रकार कुल 70 हजार 400 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा हो रहा है, जबकि शिवनाथ नदी पर बने मोंगरा बैराज, सूखा नाला बैराज और घूमरिया बैराज से 70 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा जा रहा है, जो कल मध्य रात्रि तक डाउनस्ट्रीम के जिलों में पहुंच जाएगा। महानदी बेसिन इलाके में लगातार बारिश के कारण भी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

हीराकुंड बांध में अभी करीब 900000 क्यूसेक पानी आ रहा है। ओडिशा के महानदी डेल्टा क्षेत्र में भारी बारिश और ओडिशा में बाढ़ की स्थिति के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल के बाद हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने हीराकुंड से पानी छोड़ने पर सहमति व्यक्त की है। अभी तक, हीराकुंड से लगभग 450000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जोकि इसकी क्षमता का लगभग आधा है। यही वजह है कि रायगढ़ और जांजगीर चांपा जिलों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है। जांजगीर-चाम्पा और रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया है। उन्होंने आपदा राहत उपायों के लिए एनडीआरएफ आकस्मिकता की मांग की है। दोनों जिलों के बाढ़ संभावित गांव में मुनादी कराने के साथ ही निचले इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। यदि लगातार हो रही बारिश नहीं रुकी तो उक्त दोनों जिलों में महानदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button