राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सुल्तान की मेहनत लाई रंग, आदिवासी कृषक को वापस मिली उसकी जमीन, कांग्रेसी नेता समेत तीन पर दर्ज हो सकता है अपराधिक प्रकरण

कोरबा। आरटीआई कार्यकर्ता एवं भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान ने आदिवासियों की जमीन को गलत तरीके से अपने नाम पर कर प्लॉट बेचने वाले हेमेंद्र पाल सिंह भुल्लर, कांग्रेस नेता राजन बरनवाल, दीपक लांबा और दिनेश रमानी के विरुद्ध माननीय कलेक्टर न्यायालय में शिकायत की थी।

जिसमें उक्त कांग्रेसी नेता राजन बरनवाल एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। समस्त जांच के बाद जिला केलेक्टर कलेक्टर न्यायालय ने आदेश पारित किया है शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई और उक्त आदिवासी को उसकी भूमि को 170( ख)के तहत वापस करने का आदेश दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आपको बता दें कि कोरबा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां आदिवासियों की जमीन छीनने की अनेकों अनेक मामले हैं पहले भी जमीन दलालों द्वारा आदिवासियों की भुमि को हथियाने का मामला सामने आ चुका है

आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की भूमिका अग्रणी रही है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर भी आदिवासियों के हितों के संरक्षण को लेकर हमेशा सजग रहते हैं ।यही कारण है कि एक बार एक आदिवासी को उसकी जमीन वापस मिलने का रास्ता साफ हो पाया है ।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button