राज्य समाचार

सरकारी हॉस्पिटल में नशेड़ी डॉक्टर ने मचाया उत्पात, स्टाफ और मरीज हुए परेशान

Spread the love

20.05.22. गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सरकारी हॉस्पिटल में ड्यूटी टाइम पर शराब के नशे में धुत हंगामा करते एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें नशे में चूर डॉक्टर को स्टाफ और मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करते देखा जा रहा है। मामला गरियाबंद जिला चिकित्सालय का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद अग्रवाल ड्यूटी टाइम पर शराब के नशे में टल्ली हो कर हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान वे स्टाफ व मरीजों के साथ अभद्रता, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज कर रहे थे। डॉक्टर नशे में इतना चूर था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, जिसे कुछ लोगों ने पकड़ कर स्ट्रेचर पर लिटाया। इस मामले को लेकर स्टाफ और डाक्टरों ने सीएमओ से शिकायत की है। वहीं नशे में धुत डॉक्टर का हंगामा करते एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button